भगवान VS कर्म
दुनिया कौन चलाता है?
जैसी करनी-वैसी भरनी,
जैसा बोया-वैसा पाया,
जैसा कर्म-वैसा फल..
इस दुनिया में लोग भगवान में विश्वास करें या ना करें लेकिन ‘कर्म’ यह एक चीज़ ऐसी है जिसपर ज़्यादातर लोग विश्वास करते हैं, मानते हैं।
लेकिन आखिर यह कर्म है क्या?
और उससे भी बड़ा सवाल… अगर कर्म सच है, तो क्या भगवान हमारी जिंदगी में होने वाली घटनाओं को नियंत्रित नहीं करते? अगर नहीं करते, तो फिर दुनिया चला कौन रहा है?
प्रस्तुत है Basics of Jainism का Episode 04
इस Episode में पहले कर्म को सरल भाषा में समझने का प्रयास करते हैं और साथ ही यह भी देखेंगे कि दुनिया भगवान से चलती है या कर्मों से? आखिर क्यों एक का जन्म गरीब घर में होता है और एक का जन्म अमीर घर में होता है?
क्यों कोई काला होता है, कोई गोरा होता है? क्यों कोई लंबा होता है कोई छोटी हाइट वाला होता है? क्यों कोई बुद्धिशाली होता है कोई भोला होता है?
इन सबके पीछे का कारण क्या है?
एक बहुत ही अमीर आदमी है, पैसों की कोई कमी नहीं, उसने और उसकी पत्नी ने सब इलाज करा लिए लेकिन उन्हें एक भी बेटा या बेटी नहीं है.. ऐसा क्यों?
एक Couple ने अभी अभी शादी की.. कुछ समय बाद एक बेटा और एक बेटी हुए.. हँसता खेलता परिवार और अचानक इस परिवार में पिता की मौत हो गई। ऐसा क्यों?
अचानक कोई अमीर बनता है, तो अचानक कोई रोड पर आ जाता है। एक दम Fit and Fine व्यक्ति को अचानक Cancer Detect होता है।
अपनी तबियत का पूरा ध्यान रखनेवाला व्यक्ति बीमार पड़ता है और बाहर का जो मन आए जैसा मन आए वैसा खानेवाला एकदम स्वस्थ रहता है।
एक व्यक्ति पूरी मेहनत करता है लेकिन पता नहीं क्यों कमाई नहीं होती और एक व्यक्ति तुक्का लगाता है, जिधर हाथ डालता है, पैसा ही पैसा मिलता है, कमाई ही कमाई होती है।
आखिर क्यों?
अचानक एक साथ Plane Crash में 250+ लोग मर जाते हैं लेकिन अंदर सवार एक व्यक्ति बच जाता है और एक व्यक्ति Flight पकड़ने के लिए Airport ही नहीं पहुँच पाता है, वह Flight Miss कर देता है और बच जाता है।
क्या यह सब Coincidence है या फिर कोई Science है?
अगर इन सभी घटनाओं के पीछे कोई अदृश्य नियम काम कर रहा है… ऐसा नियम जो कभी भी गलती नहीं करता है… तो?
इस Episode के अंत तक हमें इसका जवाब मिल जाएगा।
ईश्वर पर प्रश्न
अब यहाँ एक ऐसा प्रश्न उठता है जो शायद हमने कभी ना कभी सोचा ही होगा.. कई बार ऐसा कहा जाता है कि ईश्वर की ऐसी इच्छा है, ईश्वर ने ही ऐसा किया है।
गहराई से सोचिए इस दुनिया में ईश्वर जिसे भगवान या फिर करुणासागर या फिर दयालु कहा जाता है क्या वह किसी को पीड़ा दे सकता है?
अगर आपका बच्चा रो रहा है, तड़प रहा है, और आप उसे बचा सकते हों… तो क्या आप चुपचाप देखते रहेंगे? नहीं Right.. तो फिर भगवान ऐसा क्यों करेंगे?
अगर ईश्वर पीड़ा देता है या फिर किसी की पीड़ा को सिर्फ देखते रहता है तो फिर उस तत्त्व को हम ईश्वर या भगवान कैसे कह सकते हैं? यह दुनिया किसने बनाई है?
आपका क्या मानना है Comment में हमें ज़रूर बताइएगा..
अब हम एक छोटा सा Thought Experiment करते हैं।
सिर्फ 2 मिनट के लिए अपनी वर्तमान मान्यता को Side में रख दीजिये Please… चलिए.. कुछ क्षणों के लिए मान लेते हैं अगर किसी ने यह दुनिया बनाई होती तो?
मान लो राहुल, जो कि एक बहुत बड़ा आदमी है, उसने एक Company खोली और राहुल Company का Boss बना और Employees को Job पर रखा। Company खोली है तो Rules & Regulations भी होंगे ही, एक Structure भी होगा।
अब कोई Employee अगर Rules के खिलाफ जाए, या फिर Boss को यानी राहुल को गाली दे, या फिर Rules को ना माने, Rahul की ना सुने तो उस Employee का क्या होगा?
इस Employee का नाम फिलहाल हम X रख देते हैं। ध्यान रखिए… अगले कुछ मिनट में यही उदाहरण पूरे विषय को समझने की चाबी बनने वाला है।
X के इस बर्ताव के कारण अब 2 Situations हो सकती है।
- A. राहुल X को Company से निकाल दे।
- B. राहुल X को Company से नहीं निकाले और X को मनमानी करने दे।
राहुल अगर X को निकाले तब तो वह Strict और Right Boss कहा जाएगा.. Right? जो जो व्यक्ति Rahul के Rules Follow करेगा, उसकी बात सुनेगा, मानेगा वह Company में रहेगा और बाकियों को Fire कर दिया जाएगा।
लेकिन अगर वह X की मनमानी चलने दे, X को Rules तोड़ने दें, तो वह Careless और Ignorant Boss कहलाया जाएगा.. Right?
अब क्या हो अगर यह कहा जाए कि राहुल ने ऐसी एक कंपनी बनाई जहाँ 90% Employees उसकी बात ही नहीं सुनते और जो Employees उसकी बात सुनते हैं राहुल कई बार उन्हीं को सजा दे देता है तो?
तो हम यही कहेंगे ना कि राहुल नाइंसाफी कर रहा है, इस तरह से Company नहीं चलाई जाती है भाई। और यहीं से एक बहुत बड़ा प्रश्न खड़ा होता है…
क्या हम यही बात भगवान के बारे में कहने को तैयार हैं? दुनिया जिसने बनाई है वह भगवान?
सृष्टि का निर्माता?
अब इसी उदाहरण को ‘भगवान ने दुनिया बनाई है’ के Angle से देखते हैं।
अगर ABC नामक भगवान ने दुनिया बनाई होती तो क्या वह ABC की ज़िम्मेदारी नहीं है कि यह दुनिया ठीक से चलाई जाए?
अगर ABC की बनाई दुनिया में क्रूरता, पाप, हत्या, लूटपाट, बलात्कार, बेईमानी वगैरह हो तो हमें मानना पड़ेगा कि यह सब कुछ ABC ने बनाया है और ABC देख रहा है.. Right?
क्या भगवान क्रूरता का, हत्या, चोरी, लूटपाट, मारपीट, द्वेष आदि का निर्माण कर सकता है?
अगर उत्तर ‘हाँ’ है, तो भगवान की हमारी परिभाषा हिल जाती है। और अगर उत्तर ‘नहीं’ है, तो फिर इन सबका कारण क्या है? अगर उसी ने यह किया है तो उसे हम भगवान कैसे कह सकते हैं?
क्योंकि भगवान के लिए तो हम कितने उत्तम भाव रखते हैं कि भगवान तो करुणासागर है, दयालु है.. तो फिर ऐसी दुनिया का निर्माण करनेवाला भगवान कैसे हो सकता है? दयालु कैसे हो सकता है?
गहराई से सोचिएगा..
एक और बात.. अगर ऐसा होता कि ABC ने यह दुनिया बनाई फिर इस दुनिया में और कोई भी Boss या फिर धर्म या फिर भगवान नहीं होने चाहिए थे.. Right?
एकमात्र वह ABC होता यानी एक ही धर्म होता और उसके द्वारा बनाए गए लोग एक ही जगह से Equally जन्म लेते, किसी में भेदभाव नहीं होता और जो उसकी बात मानते उन्हें वह रखता और जो उसके नियम के विरुद्ध जाता उसे हटा दिया जाता..
तब तो यह सिद्धांत फिर भी शायद थोडा बहुत Valid बन सकता था Debate हो सकता था है कि उसने ये दुनिया बनाई है.. लेकिन अभी वर्तमान में इस दुनिया में लगभग 4000 से भी ज्यादा धर्म है।
सब अपने अपने हिसाब से भगवान की व्याख्या करते हैं.. सब अलग अलग भगवान को मानते हैं और पूजते हैं.. एक दूसरे के भगवान को कोसते हैं, गाली भी देते हैं..सब अलग अलग रूप से अलग अलग जगहों से जन्म लेते हैं..
इस दुनिया में हर जगह पर भेदभाव तो देखने को मिलता ही है..
क्या भगवान भेदभाव करता है? क्या भगवान ने भेदभाव को जन्म दिया है? क्या हम यह कहेंगे कि ABC ने यह भेदभाव वाली दुनिया बनाई है और उसने ही इतने सारे धर्म बनाए हैं?
ऐसा कैसे हो सकता है कि ABC ने यह दुनिया बनाई और उसके द्वारा बनाए गए करोड़ों लोग उसको पूजना तो दूर की बात जानते भी नहीं, मानते भी नहीं.. आखिर ऐसा कैसे हो सकता है?
तो आखिर ये दुनिया बनाई किसने? इसका जवाब कुछ ही देर में मिल जाएगा लेकिन उससे पहले एक और भ्रम दूर करना जरूरी है…
कई लोग यहाँ एक तीसरा विकल्प देते हैं… क्या ‘दुनिया बनाने वाले भगवान’ और ‘कर्म’ दोनों साथ में Exist कर सकते हैं?
ABC ने अगर दुनिया बनाई है तो उसके हिसाब से दुनिया चलेगी.. कर्म के हिसाब से नहीं.. दो Boss एक ही Company नहीं चला सकते। अंतिम निर्णय किसी एक का ही होगा।
जैन दर्शन के अनुसार
इसलिए जैन दर्शन में यह स्पष्ट कहा गया है कि यह दुनिया ना किसी ने बनाई है और ना ही कोई चलाता है।
यह दुनिया को भगवान ने नहीं बनाई है बल्कि इस दुनिया के चक्कर से यानी जन्म-मरण के चक्कर से निकलकर, खुद की आत्मा पर जो विजय पाते हैं वह असल में भगवान बनते हैं और जब वे विजय पाते हैं तो वे इस दुनिया को बताते हैं।
बनाते नहीं है, बताते हैं और हमें जगाते हैं कि यह दुनिया है।
वे इस दुनिया से, इस जन्म-मरण से निकलने का मार्ग बताकर सभी जीवों पर उपकार करते हैं, जिसे मोक्ष-मार्ग कहा जाता है। इस मोक्ष मार्ग पर चलकर अनेकों आत्माएं मोक्ष प्राप्त करती है।
यह मोक्ष मार्ग बताने वाले और कोई नहीं बल्कि अरिहंत होते हैं।
कुलमिलाकर ऐसा विचित्र संसार जहाँ पर दुःख ही दुःख है, ऐसा संसार जहाँ हर रोज Negative चीज़ें सुनने देखने को मिलती है, जहाँ अगले क्षण क्या होगा वह Predict करना Impossible है.. सोचिए ना..
भगवान ऐसी दुनिया क्यों बनाते?
अगर अब भी हम माने कि नहीं नहीं, दुनिया तो भगवान ने ही बनाई है तो यह भी मानना पड़ेगा कि वह भगवान ही लोगों को पीड़ा दे रहा है और लोगों की पीड़ा को देख भी रहा है। फिर तो भगवान शब्द की व्याख्या ही बदलनी पड़ेगी।
भगवान ऐसा संसार कभी नहीं बना सकते और ऐसा संसार बनाने वाला कभी भी भगवान नहीं हो सकता। अगर भगवान कर्म के अनुसार फल देता है, तो वास्तविक व्यवस्था कर्म चला रहे हैं।
और अगर भगवान कर्म के बिना फल देता है, तो फिर न्याय कहाँ रहा?
लगभग 1915 की Book ‘Key of Knowledge’ में Page 82-83 पर Barrister C R Jain ने एक बहुत ही गहरा प्रश्न दुनिया की रचना को लेकर उठाया था।
The first question which arises in connection with the idea of creation is, why should a creator take the trouble of making anything at all? This has been answered differently by different systems.
One system suggests that he wanted to make the world because it pleased him to do so; another, that he felt lonely and wanted company; a third, that he wanted to create beings who would praise his glory and worship him; a fourth, that he did it in sport, and so on.
Why should it please him to create a world where sorrow and pain are the inevitable lot of his creatures? Why should he not make happier beings to keep him company?
ठीक है… अब तक हमने एक संभावना को Logic के आधार पर परखा। लेकिन असली प्रश्न अभी भी बाकी है।
अगर भगवान ने यह दुनिया नहीं बनाई है तो आखिर यह दुनिया चलाता कौन है? अगर भगवान नहीं और Coincidence भी नहीं है… तो फिर इस संसार में न्याय किस प्रकार होता है? कौन सा ऐसा नियम है जो जन्मों जन्मों तक हमारे कर्मों का हिसाब रखता है?
जैन दर्शन कहता है.. उसे कर्मसत्ता कहते हैं और यहीं से शुरू होता है कर्म का विज्ञान।
कर्म का विज्ञान
जो सुनने में आध्यात्मिक लगता है, लेकिन इसकी कार्यप्रणाली आश्चर्यजनक रूप से व्यवस्थित है। वास्तविकता यह है कि यह जो भी विचित्रताएं, सुख दुःख हमें देखने को मिलता है उसके पीछे का कारण है कर्म।
जी हाँ,
कर्म
इस सृष्टि में कार्मण वर्गणा यानी कर्म के पुद्गल होते हैं, Karmic Particles कह सकते हैं यह Particles इतने छोटे और सूक्ष्म होते हैं कि आँखों से या फिर Microscope से देखें नहीं जा सकते, ना ही कोई Technology से मापे जा सकते हैं।
ये Magnet देख रहे हैं। Magnet लोहे को Attract करता है। और जैसे Magnet दिखाई दिए बिना भी अपना प्रभाव दिखा सकता है, वैसे ही कर्म का विज्ञान कार्य करता है।
अगर Magnet तगड़ा होगा तो Attract करने की शक्ति ज्यादा होगी और अगर Magnet कमज़ोर होगा तो लोहे को खींचने की शक्ति कम होगी। इस सृष्टि में Karmic Particles फैले हुए हैं।
इसका Science ऐसा है कि जो आत्मा राग-द्वेष करती है यानी Attachment या फिर Hatred करती है तब यह Karmic Particles यानी कार्मण वर्गणएं उस आत्मा की तरफ आकर्षित होती है और उस पर चिपक जाती है।
जब ये कार्मण वर्गणाएं आत्मा पर चिपकती है तब उन्हें कर्म कहा जाता है। इस दुनिया में हो रही Weird चीज़ों के पीछे का मुख्य कारण कर्म ही है।
किसी भी घटना के पीछे ऐसे 5 कारण होते हैं, इसका Video हम Jain Media English Channel पर Post कर चुके हैं, वह आप एक बार देख सकते हैं।
लेकिन इन 5 कारणों में से एक है कर्म। कर्म का Science किस प्रकार चलता है?
2 Main Steps है:
बंध और उदय
1. बंध यानी जब कर्म आत्मा पर चिपकते हैं तो उसे बंध कहा जाएगा।
2. उदय यानी जब वे कर्म अपना Result बताते हैं, तब आत्मा को सुख-दुःख आदि आते हैं उसे उदय कहते हैं।
बंधन वर्तमान में होता है… लेकिन उसका परिणाम कई बार तुरंत या फिर वर्षों बाद या फिर कभी कभी अगले जन्मों में भी आ सकता है।
Example के साथ समझते हैं।
राहुल ने 1 Lakh रुपये की FD की.. Fixed Deposit. 10 साल बाद Interest वगैरह मिलाकर उसे 2 लाख रुपये मिले। तो इसे हम कर्म की Language में ऐसा कह सकते हैं कि 1 Lakh का बंध किया था और 10 साल बाद 2 लाख उदय में आए।
एक और उदाहरण देखते हैं।
X ने Y की हत्या की। जब हत्या की तब X की आत्मा पर यह हत्या वाले कर्म का बंध हुआ। X शातिर था इसलिए कोई भी सबूत नहीं छोड़े। इसलिए वह पकड़ा नहीं गया और मस्ती से जी रहा था।
10 साल बाद किसी के हाथ सबूत लगा। अब X के वह हत्या वाले कर्म उदय में आए। वह पकड़ा गया और उसे जेल जाना पड़ा। तो इससे हमें बंध और उदय का अर्थ समझ में आ गया होगा।
कर्म का Bound होना वह बंध और कर्म का Return आना, Rise होना वह उदय।
अब शायद हमें समझ आने लगा होगा कि कई बार अच्छे लोगों के साथ भी दुःख और बुरे लोगों के साथ भी सुख क्यों दिखाई देता है।
और अब सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न.. क्या आत्मा और कर्म पूरी तरह से अलग हो सकते हैं?
मोक्ष का मार्ग
हम सबकी आत्माओं पर अनादी काल (Infinite Time) से कर्म चिपके हुए है इसलिए हम सब अनादी काल से संसार में भटक रहे हैं और अलग अलग रूप में, अलग अलग शरीर धारण कर जन्म-मरण करते रहते हैं।
आत्मा जैसे जैसे कर्म बांधती है और जैसे जैसे वह वह कर्म उदय में आते हैं उस उस प्रकार से उसका जन्म-मरण अलग अलग जगहों पर, अलग अलग गतियों में होता रहता है।
यह जन्म-मरण का मुख्य कारण है कर्म। लेकिन इसे पुरुषार्थ के द्वारा यानी मेहनत या फिर साधना करके मोक्ष मार्ग पर चलकर अलग किया जा सकता है।
जब आत्मा मोक्ष मार्ग पर चलती है और उत्तम से उत्तम साधना करते जाती है तब उस आत्मा के कर्म क्षय होने लगते हैं। क्षय होना यानी ख़त्म होना।
जब पूरी तरह से कर्म क्षय होते हैं यानी एक बार आत्मा अपने शुद्ध स्वरूप में खड़ी होती है, बिना किसी कर्मिक धूल के, Purest Form में तब वह आत्मा पर एक भी Particle (Karmic) नहीं रहता है। तब उस आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
एक बार मोक्ष प्राप्त करने के बाद वह आत्मा कभी भी फिर से जन्म नहीं लेती है। इसे कहते हैं मोक्ष की साधना करके मोक्ष प्राप्त करना। इसे कहते हैं कर्म से पूरी तरह से मुक्त हो जाना।
इसे कहते हैं संसार से पार उतरना। इसे कहते हैं संसार के जन्म-मरण को हमेशा हमेशा के लिए अटका देना। इसे कहते हैं संसार के परिभ्रमण से मुक्त हो जाना। ऐसी आत्मा फिर कभी भी संसार में नहीं आती है।ऐसी आत्मा फिर कभी भी जन्म नहीं लेती है।
लेकिन यहाँ अधिकांश लोगों के मन में एक अंतिम और बहुत स्वाभाविक शंका आती है कि ये आत्मा और कर्म का संयोग कहीं से तो शुरू हुआ होगा ना?
कहीं से तो आत्मा उत्पन्न हुई होगी ना? आखिर कोई तो Starting Point रहा होगा ना जहाँ से इसकी या दुनिया की शुरुआत हुई होगी?
फिर से वही बात आएगी.. अगर किसी ने हमारी आत्मा बनाई होती तो हम उसके अधीन होते कर्म के अधीन नहीं.. और उस Case में उसने हमारी आत्मा को Purest Form में बनाया होता और फिर कर्म चिपकना शुरू होता।
इसका मतलब है कि Purest Form Achieve करने के बाद फिर से कर्म चिपकने का अथवा जन्म-मरण का सिलसिला जारी ही रहता फिर तो मोक्ष की बात ही Invalid हो जाती है।
अगर किसी ने हमें बनाया होता तो वह Purest Form में बनाता और Purest Form में बनाने के बाद कर्म चिपकते।कर्म चिपकने के बाद हम मेहनत करें, साधना करें, और कर्म को पूरी तरह से अलग करें और फिर हम मोक्ष की प्राप्ति करें, तो फिर से हमें कोई Purest Form में बना देगा।
यानी कि जन्म-मरण का चक्कर Infinite Time तक चलता ही रहने वाला है आप कितनी भी साधना करें। तो यह मोक्ष पूरी तरह से Invalid हो जाता है, इसीलिए किसी ने भी हमें नहीं बनाया है इसलिए जैन दर्शन की दृष्टी से इसका उत्तर बहुत ही स्पष्ट और Simple है।
यह सृष्टि अनादी काल से है और अनादी काल तक रहेगी।
इस दुनिया में समय के साथ साथ उतार चढ़ाव आएंगे No Doubt, बहुत कुछ बदलता रहेगा लेकिन यह दुनिया ना किसी ने बनाई है और ना ही कोई ख़त्म कर सकता है। अगर किसी ने दुनिया बनाई होती तो यह कर्म का पूरा विज्ञान ही Fail हो जाएगा।
ना ही यह दुनिया किसी ने बनाई है और ना ही हमें यानी आत्माओं को किसी ने बनाया है।
कुलमिलाकर इस पूरे विश्लेषण का निष्कर्ष यह निकलता है कि यह दुनिया कर्म से चलती है.. और यह कर्म जब बोला जा रहा है तो ऐसे ही हवा में कोई कर्म नहीं बोल रहे हैं।
यह कर्म 8 प्रकार के होते हैं और यहीं से कहानी और भी रोचक और Interesting होने वाली है… क्योंकि अगले Episode में हम देखेंगे कि आखिर ये 8 कर्म कौन से हैं?
कौन सा कर्म हमारी बुद्धि को ढकता है, कौन सा कर्म सुख-दुःख देता है और कौन सा कर्म हमें जन्म-मरण के चक्कर में बांधे रखता है।
हाँ.. इन 8 कर्मों में 1 कर्म ऐसा है जिसे जैन दर्शन सबसे Dangerous कहता है।


