100 साल पुराना एक भव्य जिनालय जहां कभी भक्तों की भीड़ उमड़ती थी लेकिन धीरे-धीरे वह सूना हो गया। फिर ऐसा क्या हुआ कि आज उसी जिनालय में 300-400 से भी ज़्यादा Families वापस लौट आई हैं?
इतना ही नहीं सैंकड़ों परिवार तो दर्शन-पूजा के लिए Waiting में हैं।
अगर आप किसी श्री संघ से जुड़े हैं, और आपके शहर में भी कोई प्राचीन जिनालय है जहां कभी पूरा समाज उमड़ता था लेकिन आज सन्नाटा है तो यह Article आपके पूरे संघ के लिए है।
अगर आपको यह विचार उचित लगे तो इस वीडियो को अपने संघ के Trustees, संघठनों, Groups और मंडलों के साथ अवश्य Share कीजिएगा।
एक अनोखी वापसी
यह कहानी है श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर संघ, चिकपेट, बेंगलुरु की जहाँ संप्रतिकालीन परमात्मा बिराजमान है। लेकिन यह कहानी सिर्फ एक मंदिर की नहीं है, यह कहानी है अपनी जड़ों से फिर जुड़ने की।
कभी चिकपेट का यह जिनालय पूरे जैन समाज का दिल था। सुबह में भक्तों की पूजा की Line, चातुर्मास के प्रवचन और आंगन में बच्चों की किलकारियां बहुत कुछ।
लेकिन समय के साथ-साथ बहुत कुछ बदल गया और Families Rajajinagar, Kumara Park, Chamrajpet, V V Puram जैसे Areas में Shift होती गईं। Busy Life, Traffic और Travel Distance के बीच एक Gap आता गया।
मंदिर के पत्थर वही रहे.. कोरनी भी वही.. आदिनाथ दादा की करुणा भरी आंखें भी वही रहीं.. बस, चौखट को छूने वाले हाथ और तिलक लगाने वाले माथे कम होते गए।
Please इसे Wrongly मत लीजिएगा, लेकिन सच्चाई बतानी ज़रूरी लग रही है..
कई Families जो इस जिनालय की उर्जा के कारण समृद्ध हुई, Grow हुई वे अपने ही इस जिनालय को भूल गई। आखरी बार ये Families यहाँ कब आई थी शायद उन्हें भी नहीं पता होगा।
हो सकता है कि शायद आपके शहर की कहानी भी कुछ ऐसी ही हो। लेकिन ऐसा क्या चमत्कार हुआ कि अचानक इसी जिनालय में भीड़ उमड़ने लगी?
इसका जवाब है “Aadi Sparsh” एक ऐसा अभियान, जिसकी पहचान एक ही लाइन है…
“मेरी धरोहर, मेरा कर्तव्य”
आखिर यह अभियान कैसे काम करता है? और आपके शहर का श्री संघ भी इसे कैसे शुरू कर सकता है?
एक अनोखी शुरुआत
एक चिंता से शुरू हुआ Aadi Sparsh.. यह Journey किसी बड़े Budget से शुरू नहीं हुई बल्कि शुरू हुई एक चिंता से।
परम पूज्य गणिवर्य श्री गुणहंस विजयजी महाराजा के आशीर्वाद से और परम पूज्य मुनिराज श्री भुवनभूषण विजयजी महाराज साहब की प्रेरणा और मार्गदर्शन में एक सवाल उठा कि
जिस प्राचीन जिनालय ने हमें सब कुछ दिया, क्या हम ऐसा कुछ नहीं कर सकते, जिससे हर बिछड़ा हुआ परिवार दोबारा अपने इस सबसे पुराने मूल मंदिर से जुड़ सके?
इसी एक सवाल से जन्म हुआ Aadi Sparsh का।
क्या है Aadi Sparsh?
देखिए, Aadi Sparsh कोई Event या Formal Program नहीं है। यह घर वापसी है। हर दिन 15 Lucky Families को एक Chance मिलता है।
अब परिवार में किसी का Birthday हो, Marriage Anniversary हो या पूर्वजों की पुण्यतिथि हो.. तो वो सिर्फ Calendar की एक Date या Celebration नहीं, बल्कि आदिनाथ प्रभु के चरणों में Appointment या फिर Attendance बन जाता है।
यानी जिस दिन को Family Special मानती है, उसी दिन पूरी Family अपने इस मूल जिनालय में आकर प्रभु की भव्य पूजा और भक्ति करती है।
लेकिन सवाल यह है कि जो Families सालों से यह मंदिर नहीं आई, उन्हें वापस कौन ले आया?
युवाओं का समर्पण
Personal Connection और Technology का अद्भुत Combination
यहाँ सबसे बड़ा काम किया Youth Team ने। ये युवा अपने Ego को Side में रखकर आदिनाथ प्रभु के लिए रोज़ 8 से 10 बड़े-बड़े Apartments में गए।
जो Families सालों से इस मंदिर नहीं आदि थी, उनके दरवाज़े खटखटाए, उनके पास बैठे, उनकी बातें सुनी और उन्हें Aadi Sparsh के लिए Invite किया।
सिर्फ Invitation नहीं, एक Personal Connection कि दादा आपको बुला रहे हैं और वहीं On The Spot उनका Online Registration भी करवाया गया।
इसके लिए Chickpet के इस जिनालय की Website के साथ Integrate करके एक Software Develop किया गया, जिससे यह पूरा Registration Process Online हो गया।
Family इस App में अपना Registration कर Date Block करती है और फिर Visit से पहले Reminder Call किया जाता है, ताकि पूरा Program व्यवस्थित तरीके से हो सके।
Social Media का उपयोग करके इस Initiative में अनेकों Families को जोड़ा गया।
लेकिन इतने बड़े Initiative को रोज़ कौन चलाता है?
The 5.45 AM Team
रोज़ सुबह लगभग 5.45 AM, जब पूरा शहर सो रहा होता है, गहरी नींद में होता है तब 12 से 15 स्वयंसेवक मंदिर पहुंच जाते हैं।
Families का Special Welcome, जिनालय का इतिहास बताना, पूजन की व्यवस्था, भक्ति के साथ भाव, भाव के साथ Music और Testimonials Collect करना… यह पूरा Ground Work ये युवा संभालते हैं।
सोचिए, आज जब Youth के बारे में तरह-तरह की बातें होती हैं, तब यही युवा सुबह 5 बजे उठकर Families को परमात्मा से जोड़ने का काम कर रहे हैं।
हो सकता है कोई बड़े Stage पर शायद इनका नाम कभी न पुकारा जाए, लेकिन दादा के दरबार में इनकी हाज़िरी सबसे पहले दर्ज होती है। इस सेवा की जितनी अनुमोदना की जाए, उतनी कम है।
लेकिन अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि आखिर जब Family मंदिर पहुंचती है, तब ऐसा क्या होता है कि सालों पुरानी यादें दोबारा जीवित हो उठती हैं?
Divine Moments
जब कोई Family Aadi Sparsh के लिए आती है, तो सबसे पहले उन्हें इस 100 साल पुराने जिनालय का इतिहास सुनाया जाता है। क्योंकि जो बच्चा अपने Roots ही नहीं जानता, वो उनसे Connect कैसे हो पाएगा?
उन्हें बताया जाता है कि उनके पूर्वजों ने इस जिनालय के लिए क्या कुछ किया है और यह जिनालय उनके परिवार के लिए इतना Special क्यों है।
फिर शुरू होती है भव्य पूजा.. सिर्फ 15 Lucky Families को यह Chance मिलता है।
आपको बता दें श्री संघ के ट्रस्टी मंडल की ज़ोरदार उदारता तथा उत्साह से चांदी की थाली, चांदी की कलश और चांदी की वाटकी सात प्रकार के सुगंधित पुष्प, गूंजते मंगल मंत्र और भव्य इंद्र-इंद्राणी स्वरूप में पूरी Family प्राचीन आदिनाथ दादा की पूजा करती है।
Live Music के साथ जब पूरी Family दादा के सामने भक्ति में डूब जाती है, तो वातावरण ही बदल जाता है। किसी मां की आंखें भर आती हैं तो किसी बुज़ुर्ग के हाथ कांपने लगते हैं तो किसी के आंसू छलक उठते हैं।
सोचिए, कोई बुज़ुर्ग 30-40 साल के बाद अपने पोते की उंगली पकड़कर उसी चौखट पर दोबारा माथा टेकते हैं। अब इस Moment को शब्दों में कैसे बताया जा सकता है? आप खुद सोचिए..
यहाँ पर कदम रखते ही सभी को लगता है कि हम घर लौट आए हैं। स्वयंसेवक इन Emotional Experiences को Record भी करते हैं, ताकि दूसरी Families तक भी यह भावना पहुंच सके।
जाते समय हर Family को एक Special Book Gift की जाती है। इस Book में जिनालय का पूरा इतिहास और उसकी विशेषताएं होती हैं। लेकिन सबसे खास बात यह है कि उसी Book के अंदर उस Family की अपनी Aadi Sparsh की Instant Photos भी होती हैं।
ताकि आने वाली Generation गर्व से कह सके… अरे, यह तो हमारे दादा का दरबार है!
सबसे Beautiful बात यह है कि जिस दिन Family मंदिर आती है, उसी दिन उनकी Visit की Photos और Memories भी उनके साथ Share कर दी जाती हैं। यानी सुबह जो पल उन्होंने दादा के दरबार में बिताए, उसी दिन वे यादें उनके Mobile में पहुंच जाती हैं।
अब सोचिए, एक Personal Invitation से शुरू हुई Journey ने पूरी Family को अपनी जड़ों से दोबारा जोड़ दिया। यही Aadi Sparsh की सबसे बड़ी विशेषता है।
What Can We Do?
देखिए, आज इस अभियान के कारण 300-400 से भी ज़्यादा Families अपने मूल जिनालय से दोबारा जुड़ चुकी हैं और सैकड़ों Families Waiting में हैं।
लेकिन यह Model सिर्फ चिकपेट तक सीमित क्यों रहे? आपके शहर में भी कोई प्राचीन जिनालय होगा, जहां कभी भक्तों की भीड़ उमड़ती थी, लेकिन आज वहां पहले जैसी चहल-पहल नहीं रही Right..
सुनकर कड़वा तो लगता है लेकिन बहुत कुछ किया जा सकता है तो क्या आपके संघ के युवा भी मिलकर ऐसा Initiative शुरू नहीं कर सकते?
इसके लिए शुरुआत में बहुत बड़ा Budget नहीं, बल्कि एक Dedicated Team, Proper Planning और Families से Personal Connection की जरूरत है And No Doubt Trustees का ज़बरदस्त Support भी चाहिए।
एक Team परिवारों तक पहुंचे, दूसरी Registration और Management संभाले और तीसरी मंदिर में आने वाली Families के लिए भव्य पूजा और भक्ति की व्यवस्था करे।
“Aadi Sparsh” Model PDF Link 👇
https://drive.google.com/drive/folders/1zNQda4X1xeRZY4EKQHOMDjz1uRPbChx_
ज्यादा सोचेंगे तो कुछ होगा नहीं, अच्छे से Planning करके शुरुआत करनी होगी और सबसे अच्छी बात यह है कि यदि आपका संघ अपके जिनालय में Aadi Sparsh जैसा Initiative शुरू करना चाहता है तो श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर संघ, चिकपेट की Team पूरा Model समझाने के लिए तैयार है।
आप उनसे इस Contact पर संपर्क कर सकते हैं।
Gautam Bhai Solanki – 84319 20867
Ashok Bhai Bhandari – 94483 82206
Gaurav Bhai Patiyat – 94800 52108
हमारा कर्त्तव्य
देखिए, हमारे प्राचीन जिनालय केवल पत्थरों से बने भवन नहीं हैं। जिनके अंदर थोड़ी बहुत भी श्रद्धा है वे समझ सकते हैं कि प्राचीन पवित्र जिनालय और वहां पर विराजमान परमात्मा ऊर्जा, पवित्रता और शक्ति के केंद्र होते हैं।
यह जिनालय Powerhouse हैं, ऐसा हम कह सकते हैं।
जब Families एक साथ उत्तम द्रव्यों द्वारा दर्शन, पूजा और भक्ति करती हैं, तो यह केवल Celebration नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ा Powerful धार्मिक अनुष्ठान बन जाता है।
ऐसी सामूहिक आराधना से संघ, समाज और शासन की उन्नति, आपत्तियों के निवारण और तीर्थ रक्षा का महान पुण्य उपार्जित होता है और हमारे संघ, समाज, देश, विश्व पर आने वाली आपत्तियों का नाश करने की प्रचंड शक्ति पैदा होती है।
इससे Families में धर्म भावना, संघ भावना, अपने पूर्वजों के प्रति बहुमान भाव और अपनी धरोहर के प्रति वफादारी बढ़ती है।
लेकिन एक बात समझने जैसी है कि अपनी विरासत को जीवित रखने के लिए केवल बड़ा Donation देना ही काफी नहीं है। जरूरी है कि हम खुद भी वहां पर वापस जाएँ।
क्योंकि प्राचीन जिनालय सिर्फ हमारे पूर्वजों की धरोहर नहीं, हमारी भी धरोहर है और इसे जीवित रखना हमारा कर्तव्य है।
अगर आप बेंगलुरु में हैं, तो अपनी Busy Life से एक दिन निकालिए। पूरी Family के साथ चिकपेट के आदिनाथ दादा के दर्शन-पूजा के लिए जाइए और अपना Special Day दादा के चरणों में समर्पित कीजिए बहुत आनंद आएगा।
अगर आप किसी दूसरे शहर में हैं, तो यह Article अपने श्री संघ के Trustees और Youth Groups तक जरूर पहुंचाइए।
Dear Youth,
आज का Gen Z किस दिशा में जा रहा है, इसकी चर्चा तो बहुत होती है। लेकिन Aadi Sparsh के इन युवाओं ने दिखा दिया कि नई Generation अगर ठान ले तो अपनी प्राचीन विरासत को फिर से जीवित भी कर सकती है।
अब फैसला हमें करना है कि आराम छोड़कर कुछ करना है या सिर्फ देखते रहना है। क्योंकि हमारे शहर का सबसे प्राचीन जिनालय भी आज किसी का इंतज़ार कर रहा है क्या वो इंतज़ार हम खत्म करेंगे?


